मिर्जापुर, जुलाई 5 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। लोन चुकाने के लिए चालक और सेल्समैन ने मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी। पहले वाहन का टायर का पंक्चर किए, उसके बाद खुद शीशा तोड़ दिया। उसके बाद लूट की कहानी रचकर 2.50 लाख रुपये आपस में हड़प लिए。

घटना का खुलासा एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने रविवार को लूटकांड का खुलासा किया है। एएसपी आपरेशन ने बताया कि दो जुलाई की रात मड़िहान के बेला जंगल में लूट की सूचना मिली थी। कटरा कोतवाली के बाजीराव कटरा निवासी सचिन कटारे ने बताया कि वें धागा व्यवसायी है। उनका चालक देहात कोतवाली के सिरसी बघेल निवासी सुनील कुमार यादव व सेल्समैन जंगीरोड निवासी राजकुमार प्रजापति दोनों दुकान के सामान की बिक्री कर वापस मिर्जापुर आ रहे थे। मड़िहान के बेला जंगल में पल्सर सवार बदमाश कलेक्शन वाहन के टायर में गोली मारकर बिक्री...