मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद में ग्रामपंचायत अधिकारियों को ब्लाक में प्रशिाक्षण/तैनाती लॉटरी के माध्यम से किया गया। डेढ़ माह की प्रशिक्षण अविध पूरी होने के बाद क्लस्टर का आवंटन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह के निर्देशन में लॉटरी की प्रक्रिया पूरा कराया गया। शासन से दरअसल जनपद को 12 ग्राम पंचायत अधिकारियों मिले हैं। इनकी तैनाती में पारदर्शीता का ध्यान रखते हुए लॉटरी के माध्यम से विकासखंड आमंत्रित किए गए। लॉटरी के माध्यम से सिटी विकासखंड में तीन, 96 विकासखंड में तीन, दो-दो राजगढ़ एवं लालगंज,पटेरा कला व हलिया ब्लाक में एक-एक की तैनाती की गई। सीडीओ ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से की गई सचिवों की तैनाती में किसी प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप की गुंजाइश नहीं है। प्रशिक्षण की अवधि पूरा होने के...