मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। लायंस क्लब वाराणसी के महामना क्लब की तरफ से रविवार को चुनार स्थित नैनागढ़ पैलेस में पिकनिक एवं लायन महिला परिवार की तरफ से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। तीज महोत्सव में महिलाओं ने पारम्परिक संगीत और नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान तीज महोत्सव पर प्रकाश डाला गया। कहा गया कि तीज का पुनीत कार्यक्रम क्लब के महिलाओं एवं बाल गोपाल के लिए आयोजित किया गया है। ऐसे कार्यक्रम से एक दूसरे को जानने और आपस में बैठने का मौका मिलता है। कार्यक्रम का संचालन क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन शैलेष श्रीवास्तव एवं लायन सरिता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक लायन रौशन सिंह एमजेएफ एवं लायन संध्या सिंह एमजेएफ संतोष व रीजन अशोक मौर्या की विशेष उपस्थिति रही। वहीं लायंस क्लब के सदस्यों का स्वागत क्लब के सचिव लायन ...