Mirzapur News: लापता पीआरडी जवान का चट्टर नदी में उतराया मिला शव
मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव से लापता पीआरडी के जवान का मंगलवार की सुबह चट्टर नदी में उतराया शव मिला। सोमवार की दोपहर वह घर से मिर्जापुर जाने के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीआरडी जवान की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
मौत की जानकारी क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्नी यादव पुत्र स्व. दस्सू यादव पीआरडी जवान थे। वर्तमान समय में उनकी ड्यूटी पड़री थाने पर थी। उनके बड़े पुत्र दिलीप कुमार ने बताया कि पिता सोमवार की दोपहर घर पर थे। वह ड्यूटी पर नहीं गए थे। अचानक वह घर से मिर्जापुर जाने की बात कहकर निकले। उसके बाद वापस नहीं लौटे। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजन परेशान हो गए। आस-पास गांव व रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.