Mirzapur News: लवकुश ने कटप्पा और कोमल ने आदित्य को धूल चटाया
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मछहां गांव स्थित बूढ़े नाथ शिव मंदिर परिसर में बुधवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के रमांचपूर्ण एवं बड़ी कुश्ती में जनपद के लवकुश पहलवान ने राजस्थान के कटप्पा को धोबीपाट दांव पर पटखनी देकर 11 हजार की बाजी अपने नाम की। बेहतरीन कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहलवानों क उत्साह वर्धन किया। इसके अतिरिक्त नेपाल के बादल पहलवान ने वाराणसी के निहाला को पराजित कर इनाम राशि के साथ कुश्ती प्रेमियों का दिल भी जीत लिया। महिला पहलवानों की कुश्ती दंगल में दिल्ली की पहलवान कोमल ने जौनपुर के पुरुष पहलवान आदित्य को आसमान दिखाकर वाहवाही बटोरी। कुश्ती दंगल के निर्णायक के रूप में कड़े शंकर मिश्रा,मनोज कुमार रहे। सुशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.