मिर्जापुर, सितम्बर 21 -- Mirzapur News: ​अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लखनिया दरी पुल पर आपस में तीन वाहन टकरा गए। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोनभद्र से गिट्टी लाद कर आ रहे हाइवा ने एक चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक दुर्घटना से बचने के लिए डिवाइडर पर चढ़ गया। वहीं हाइवा पलटने से पुल पर गिट्टी फैल गई और मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।​घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 और हल्का दरोगा महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी मंगवाकर सड़क पर फैली गिट्टी को हटवाया। तब यातायात शुरु हुआ। इसी बीच एक अन्य हाइवा ने आगे चल रही रोडवेज बस में पीछे से जोरदार टक्कर मा...