मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को जीडी बिनानी कॉलेज के शिक्षकों ने कालीपट्टी बांध कर महाविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि महाविद्यालयों के शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन प्रारम्भ किया गया है। जीडी बिनानी पीजी कॉलेज की शिक्षक इकाई ने आंदोलन में सहभागिता की। आंदोलन के प्रथम चरण में 2, 3 एवं 4 नवम्बर को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 5 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालय पर शिक्षक जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औ...