मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर ने सरस्वती विद्या मंदिर को एंडोमेंट फंड के माध्यम से प्राप्त 37 सीलिंग पंखे भेंट किए। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। शुभारंभ छात्र-छात्राओं की सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र रहे। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. कुलदीप पांडेय ने अपने संबोधन में क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की। क्लब के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, श्याम बिहारी खंडेलवाल, डॉ. ओम शंकर गुप्त, आशुतोष अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, सचिव विक्रम जैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...