Mirzapur News: रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार
मिर्जापुर, अगस्त 24 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास से मोबाइल चोर को धर दबोचा। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी विंध्याचल के बंगाली चौराहा निवासी शैलेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह ट्रेनों के माध्यम से यात्रा के दौरान यात्रियों को पानी में नशीली गोली मिलाकर पिलाने और चोरी की घटना को अंजाम देता था। आरोपी के विरुद्ध मिर्जापुर व प्रयागराज थाने में तीन मुकदमें दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.