Mirzapur News: रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला क्षत विक्षत शव
मिर्जापुर, अक्टूबर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा कचार के पास मंगलवार की शाम रेलवे ट्रैक पर एक युवक क्षत विक्षत शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। उसका शव क्षत विक्षत हो गया है। किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.