मिर्जापुर, अगस्त 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। रेबीज को मात देकर कछवां बाजार निवासी 15 वर्षीय करन अब पूरी तरह स्वस्थ्य हो गया है। लगभग चार महीने पहले कुत्ता के काटने पर उसमें रेबीज के लक्षण दिखे। पानी से डर, बेचैनी और भौंकने जैसी हरकतों के बीच परिवार उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर भटकता रहा। आखिरकार वाराणसी के हरहुआ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की निगरानी और लगातार उपचार के बाद करन अब स्वस्थ है। वह स्कूल भी जाने लगा है。

परिवार की स्थिति करन के पिता भाईलाल ने बताया कि आठ दिसंबर 2025 को उसके मामा की तेरहवीं में शामिल होने परिवार हरहुआ गया था। पड़ोस में पाले गए देशी नस्ल के कुत्ते के बच्चे के साथ खेलते समय करन के हाथ में काट लिया। उस समय परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लगभग चार महीने तक करन सामान्य रहा। ...