मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स सोसाइटी के तत्वावधान में युवाओं में एड्स एवं एचआईवी के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को भिस्कुरी पहाड़ी स्थित स्पोटर्स स्टेडियम में रेड रीबन मैराथन एवं क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मैराथन का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके मिश्रा एवं जिला खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कराया। मैराथन स्पर्धा के पुरुष वर्ग में सुभाष सोनकर प्रथम, विवेक पाल द्वितीय, नीरज तृतीय विजेता रहे। संजय कुमार को सांत्वना पुरस्कार से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा महिला वर्ग में पूजा,साक्षी यादव एव छोटी यादव प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। जबकि महिमा साहू को...