मिर्जापुर, सितम्बर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के पहाड़ी ब्लॉक के कपसौर गांव के लोगों को अब बारिश के दिनों में आने-जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग रीवां मार्ग से कपसौर जाने वाली सड़क का नवीनीकरण कराएगा। शासन ने लगभग दो किमी लंबी सड़क के नवीनीकरण के लिए पंद्रह करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। इस मार्ग का नवीनीकरण करा दिए जाने से ग्रामीणों के साथ ही अन्य लोगों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा。

सड़क की वर्तमान स्थिति वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से पहाड़ी ब्लाक के कपसौर गांव तक लगभग दो किमी लंबी सड़क डेढ़ दशक पूर्व बनवाई गई थी। इस सड़क की मरम्मत न कराए जाने से गड्ढ़ें में तब्दील हो गयी है। इस सड़क पर पैदल चलना दुश्वार हो गया है। स्थिति यह है कि पूरी सड...