मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: अदलहाट। क्षेत्र के हाजीपुर निवासी 19 वर्षीय राहुल विश्वकर्मा की लखनऊ में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से घर का चिराग बुझ गया। वह पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहने है। वह लखनऊ में किराये के मकान में रहता था। उसी में रविवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला था। जवान बेटे का शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है। चेतनारायण विश्वकर्मा का परिवार कई पीढ़ियों से लकड़ी के खिलौने बनाने के पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। उनके पिता स्व. कन्हैया लाल विश्वकर्मा के समय से ही परिवार लकड़ी के खिलौने बनाने का काम करता आ रहा है। राहुल विश्वकर्मा अपनी स्वेच्छा से काम करने के लिए घर से बाहर गया था। परिवार की इच्छा थी कि राहुल पढ़-लिखकर जीवन म...