मिर्जापुर, जुलाई 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिव कुमार सिंह पटेल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाए जोन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की आलोचना की है।उन्होंने कहाकि राहुल गांधी छात्रों की लड़ाई लड़ रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता उनका पुतला जला कर घटिया कार्य कर रहे है। यह देश के लिए काला दिन है। विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्न पत्र बार-बार लीक होने से छात्र वर्ग कुंठित हो गया है। भाजपा के शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। मिलावट खोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है। पेट्रोल में मिलावट की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विपक्ष के आवाज उठाने पर दबंगई कर रहे है।उन्होंने पुलिस प्रशासन से राहुल गांधी का पुतला जलाने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज ...