मिर्जापुर, अक्टूबर 5 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। राज्य स्तरीय 70वीं माध्यमिक विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने दोहरी सफलता हासिल कर प्रदेश में मंडल का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों में आयोध्या में गतका और गोरखपुर में ताइक्वांडो में गोल्ड औा सिल्वर मेडलों की झड़ी लगा दी है। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय ताइक्वांडो में प्रयागराज, आगरा और वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबाखेलों में सफलता दो साल पहले गतका में हाथ आजमाने वाले छात्र-छात्राओं ने तीन से पांच अक्तूबर तक रामनगरी अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय गतका में पांच गोल्ड मेडल और नौ सिल्वर मेडल के साथ कुल 14 मेडल जीत कर विंध्याचल मंडल की झोली में डाले हैं। गतका प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में मिश्री लाल इंका का प्रिंस सरोज गोल्ड मेडल, आर्यन मिश्रा,उत्कर्ष सरो...