मिर्जापुर, नवम्बर 21 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में मौसम का मिजाज शनिवार को सुबह अचानक बदल गया। सुबह सात बजे तक तेज कोहरा और बादल रहे। कोहरे के कारण आधा दर्जन एक्सप्रेस गाड़ियां विलंबित रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर में राजगढ़, हलिया और ड्रमंडगंज इलाके में हल्की बारिश होने से खेतों में काट कर मड़ाई के लिए रखी गयी धान की फसल भींग गयी। इससे किसानों को भारी क्षति पहुंचने की आशंका बढ़ गयी है। वहीं नगर में भी पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। किसानों का कहना है कि यदि मौसम सामान्य न हुआ तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। हल्की बारिश से ठंड में भी इजाफा हो गया है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: अचानक बदला मौसम, बूंदाबादी से किसानों की बढ़ी चिंता कोहरे के कारण शनिवार को डाउन में ब्रह्मपुत्र मेल, पुरूषोत्तम...