मिर्जापुर, अगस्त 28 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित शिवम बाल विद्या मंदिर में रक्षाबंधन के पर्व पर बच्चों के बीच राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न रंगों, मोतियों, रीबन एवं सजावटी सामग्रियों का प्रयोग कर सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार की।प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कल्पनाशील कला-कौशल से मनमोहक राखियां बनाकर सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाचार्या आकांक्षा त्रिपाठी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया‌। इस मौके पर प्रबंधक रिंकी त्रिपाठी, रामराज कुशवाहा, रमेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, लक्ष्मी शर्मा, वंदना मौर्या, ज्योति विश्व...