Mirzapur News: रक्तदान कर औरों को जीवन देने का संकल्प
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सनबीम स्कूल हुरुआ में सोमवार को को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अमन आहूजा ने स्वयं सबसे पहले रक्तदान करके किया। इसके बाद शिविर में विद्यालय के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान महादान है। आपका रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अमूल्य हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना से जोड़ना भी है। निदेशक ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.