Mirzapur News: यूपी टीईटी जूनियर में जिले में अव्वल अनामिका सम्मानित
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। बरौंघा वार्ड के मुंहकुचवा निवासी रामकुमार मौर्य की बहू अनामिका मौर्या ने यूपी टीईटी जूनियर परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। मंगलवार को भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने उनके घर पहुंचकर अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मनोज जायसवाल ने कहा कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हासिल यह सफलता पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अनामिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रीतम केसरवानी, विनोद शंकर पांडेय, बाबूराम गुप्ता, सभासद संदीप तिवारी, सुनील मोदनवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.