मिर्जापुर, जुलाई 12 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर नगर के बथुआ स्थित आईटीआई परिसर में राजकीय आईटीआई एवं उप्र कौशल विकास मिशन,सेवा योजन कार्यालय मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक मयंक मणि शुक्ला ने हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा एवं कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से मंगलवार को सुबह दस बजे पहुंच कर लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- राजकीय आईटीआई में 13 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...