मिर्जापुर, नवम्बर 6 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के पास बुधवार की रात कार से कुचलकर युवक की मौत मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिनौता गांव के पास कार से कुचलकर युवक की मौत क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी 36 वर्षीय अजय कुमार सिंह को बुधवार की रात राजगढ़ चुनार मार्ग पर हिनौता गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर के पास कार सवार ने धक्का मार दिया था। गंभीर रुप से जख्मी अजय की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी चुनार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी रोहित पटेल, अमन पटे...