मिर्जापुर, सितम्बर 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। श्री साईं परिवार सेवा संगठन की तरफ से अर्जुनपुर नैपुरवा गांव में एक वृहद सेवा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन के संरक्षक संजय केशरवानी के जन्मदिन पर एपीईडी हेल्प फाउंडेशन से संचालित 'मिशन मोहल्ला पाठशाला' के सैकड़ों बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं। संजय केशरवानी ने अपने पूरे परिवार की उपस्थिति में बच्चों को भोजन कराया तथा उन्हें शिक्षण सामग्री (कॉपी, पेंसिल) व अन्य जरूरी वस्तुओं का वितरण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में न सिर्फ पौधारोपण किया गया, बल्कि उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण किया। सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था की ओर से पूनम केसरी, अलका केशरी, स्वाति केसरी, बंदना राय, अमित गुप्ता, कान्हा और मानस शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...