मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: हलिया। स्थानीय पुलिस ने मोबाइल चुराने वाले बाल अपचारी को सोमवार धर दबोचा। उसके पास से चोरी के छह मोबाइल बरामद हुए। छह सितंबर को फुलियारी गांव निवासी संदीप कुमार ने तहरीर दी। बताया कि दुकान की टीन शेड तोड़कर मोबाइल चोरी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर उसे बाल संप्रक्षेण गृह भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...