Mirzapur News: मोबाइल और मंगलसूत्र चुराने वाला बाल अपचारी धराया
मिर्जापुर, नवम्बर 29 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने महिला श्रद्धालु का मोबाइल व मंगलसूत्र चुराने वाले बाल अपचारी को शनिवार धर दबोचा। उसके पास से दो मोबाइल, मंगलसूत्र व 500 रुपये नगदी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी बाल आपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। गोरखपुर जिले के सहजनवा के उज्जीखोर निवासी अनुराधा ने 27 नवंबर को चोरी का मामला दर्ज कराया था। बताया कि परिवार संग विंध्याचल दर्शन पूजन करने आए थे। उसी दौरान उनका पर्स चोरी हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.