मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आधुनिक जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ने के बावजूद मनुष्य का मन अशांत होता जा रहा है। पद, प्रतिष्ठा, धन और दिखावे की होड़ ने उसे अपने वास्तविक स्वरूप से दूर कर दिया है। अहंकार का त्याग और आत्मचिंतन ही इस बेचैनी से बाहर निकलने का मार्ग है। यह बात तेंदुई स्थित जानकी कुंज मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पवन कुमार महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य जिस शरीर, पद और संपत्ति को अपना मानकर अहंकार करता है, वह सब परिवर्तनशील है। आत्मा न जन्म लेती है और न उसकी मृत्यु होती है। जैसे एक ही सोने से अलग-अलग आभूषण बनते हैं, वैसे ही संसार में अनेक रूप दिखाई देने के बावजूद मूल तत्व एक ही है। अहंकार उसी बादल की तरह है, जो सूर्य को नहीं बदलता, केवल उसकी रोशनी को हमार...