मिर्जापुर, नवम्बर 11 -- Mirzapur News: मझवां, हिंदुस्तान संवाद। कछवां डीह स्थित कश्यप कुंड पर मूंछ वाले हनुमानजी के मंदिर पर पांच दिवसीय रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ बुधवार को किया गया। क्षेत्र में भक्ति का माहौल हो गया है। आयोजक अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ बुलबुल गुरु ने बताया कि इस मंदिर पर विगत 70 वर्षों से रामचरितमानस पाठ की परंपरा चली आ रही है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु मानस पाठ में शामिल होते हैं और श्रीराम की कथा का श्रवण करते हैं। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय मानस पाठ समाप्त होने के बाद तीन दिवसीय मानस प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इस साल भी अयोध्या, वृंदावन सहित कई जगहों से आए हुए व्यास अपने प्रवचन करेंगे। प्रवचन में भगवान श्रीराम के जीवन, मर्यादा और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से ...