Mirzapur News: मुजेहरा कला गंगा घाट पर अज्ञात महिला का मिला शव
मिर्जापुर, जुलाई 21 -- Mirzapur News: चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव के गंगा घाट पर सोमवार की शाम एक महिला का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है। चील्ह थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि गंगा घाट पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.