मिर्जापुर, अक्टूबर 16 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए जिले के अलावा अन्य जनपदों से करीब दो हजार पुलिस कर्मियों और अफसरों की ड्यूटी लगायी गई थी। विंध्याचल के मोती झील स्थित हेलीपैड से मंदिर और गंगा घाट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी थी। सड़क के दोनों तरफ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी। जिससे मुख्यमंत्री का काफिला गुजरते समय कोई भी व्यक्ति सड़क पार न कर सके।इसके अलावा गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। हेलीपैड पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल गाड़ी के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार, पुलिसकर्मियों को दी जिम्मेदारी मां विंध्यवा...