मिर्जापुर, अक्टूबर 11 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। दुर्गा पूजा समिति लालडिग्गी की दुर्गा पूजन की स्थापना के पीछे रोचक कहानी है। हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी है। बात 39 वर्ष पुरानी यानी 1987 की है। प्राचीन चपड़ा दलाल समिति के तत्कालीन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रैदानी और उनके समकालीनों ने लालडिग्गी में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजा करने की योजना बनाई, लेकिन सरकारी नियम कानून बाधक बना। तत्कालीन सरकार ने नई प्रतिमा स्थापित करने पर रोक लगाई थी। चापड़ दलाल समिति ने दुर्गा पूजन के लिए अपना भवन दान में दे दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: चंपानगर के देवीघरा मंदिर में 700 वर्षों से चली आ रही मां दुर्गा की आराधना की परंपरामूर्ति स्थापना का ऐतिहासिक प्रसंग समिति के अध्यक्ष संजय चौरसिया बताते हैं कि जब मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करन...