मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के सेमरा बारहों गांव में बुधवार की रात मिर्चा लादकर जा रही पिकअप के धक्के से सड़क किनारे खड़ा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के किसानों से मिर्चा खरीद कर व्यापारी पिकअप पर लोड कर बुधवार की रात जा रहा था l सेमरा बरहो गांव निवासी 45 वर्षीय रजनीश गांव के बाहर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बाइक पर बैठकर एक पैर नीचे जमीन पर रख खड़ा हो फोन से बात कर रहा था। इसी दौरान मिर्चा लादकर वहां से जा रही तेज रफ्तार पिकअप बाइक पर बैठे रजनीश के पैर को कुचलते हुए निकल गई। हादसे में रजनीश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जान...