मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। वाराणसी के पाण्डेयपुर निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में छानबे ब्लॉक के कोटे की दुकानों पर शनिवार की शाम भेजे गए मिड डे मील के राशन की काला बाजारी किए जाने का आरोप लगाया है। कहा है कि लालगंज के पगार गोदाम से दो ट्रकों से मिड डे मील का राशन कोटेदारों को आपूर्ति के लिए भेजा गया। वह राशन कोटेदारों के यहां ले जाकर उतारने की बजाय ट्रक चालक भटेवरा गांव स्थित एक राइस मिलर के गोदाम पर उतारने लगे। जब इसकी शिकायत 112 नम्बर पर की गई तो पुलिस पहुंची लेकिन बगैर कार्रवाई किए लौट आई। इसके बाद अष्टभुजा चौकी प्रभारी से शिकायत की गयी। उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। प्रमोद कुमार सिंह ने डीएम से डिप्टी आरएमओ और डीएसओ की टीम गठित कर मामले की जांच कराके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग...