Mirzapur News: मारपीट में युवक जख्मी
मिर्जापुर, सितम्बर 9 -- Mirzapur News: जिगना। थाना क्षेत्र के जिगना बारी गाँव में सार्वजनिक मार्ग पर ईंट-बोल्डर रखकर आवागमन अवरुद्ध करने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने पड़ोसी को मारपीट कर घायल कर दिया। गाँव निवासी 30 वर्षीय योगेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके मकान तक जाने वाले मार्ग पर अवैध कब्जा किया गया है। विरोध करने पर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी देवराज, ज्ञानेंद्र, उपेंद्र, सुभद्रा देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.