मिर्जापुर, अगस्त 10 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। अदलहाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। पुलिस मारपीट के मामले में दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश कर रही है।

अचीपतुर गांव का मामला अदलहाट के अचीतपुर गांव निवासी ममता पत्नी राजेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि नौ अगस्त की शाम चार बजे बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल के दौरान ही बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर गांव के शिवधारी, पप्पू, रामआसरे, पंचम और बसंत गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और लात-घूसे से पिटाई करने लगे। मारपीट में ममता और प्रीति को चोट आई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों ने उपचार के बाद थाने में...