मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: हलिया। क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी एक महिला ने देवरी गांव निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। मनिगढा गांव निवासिनी उषा पांडे का आरोप हैकि देवरी गांव निवासी राम निरंजन दुबे की गिट्टी बालू की दुकान से लेनदेन होता है। उनके बकाया पैसे को अदा कर दिया है। इसके बावजूद भी देवरी बाजार में सामान लेने गई थी। उसी दौरान कहासुनी करते हुए गाली गलौज और मारपीट करने लगे। लोगों के बीच बचाव पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक व्यक्ति विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...