Mirzapur News: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का नहर पटरी पर मिला शव
मिर्जापुर, अगस्त 7 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर) l थाना क्षेत्र के उमरिया-पिपरा गांव में शुक्रवार की सुबह मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही एक वृद्धा का शव बाणसागर नहर की पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक जांच-पड़ताल की।उमरिया-पिपरा गांव निवासी 88 वर्षीय राम देई पिछले करीब 15 दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। स्वजनों के अनुसार वह अक्सर घर से निकलकर इधर-उधर चली जाती थीं। शुक्रवार सुबह नहर की ओर गए ग्रामीणों ने उनका शव पटरी पर पड़ा देख वृद्धा के स्वजन को जानकारी दी l मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक सुरेंद्र राम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ की। वृद्धा के स्वजनों ने लिखित रूप से शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। वृद्धा के पति का पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.