मिर्जापुर, अगस्त 20 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। चौकीदारों ने गुरुवार को मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने, थानेदार और उच्च अधिकारियों की ओर से शोषण करने के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मड़िहान थाना क्षेत्र के पिपरझर गांव निवासी शंभू पुत्र शंकर, अमरनाथ पुत्र स्व. बोड़र निवासी गहिरा,महेश यादव पुत्र लाल बिहारी यादव निवासी मदनपट्टी थाना चील्ह ने अन्य चौकीदारों के साथ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उन्हें समय से मानदेय नहीं मिलता है। मांग किया कि मानदेय 18 हजार किया जाय। आरोप लगाया कि थानेदार और चौकी इंचार्ज मनमानी तरीके से बुलाकर घर का काम करवाते हैं। इसके अलावा पुलिस के उच्चाधिकारी भी बंगले पर बुलाकर शोषण करते हैं। यह भी पढ़ें- प्रदर्शन कर सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की विरोध करने पर धमकी देते हैं कि हमारे हिसाब से काम नहीं क...