मिर्जापुर, नवम्बर 23 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से 99 परीक्षा केंद्रों पर प्रारंभ हो गईं। प्रथम दिन की परीक्षाएं सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित कराया। पहले दिन की परीक्षा में जनपद में कुल पांच परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया।

पहले दिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति प्रथम दिन की परीक्षा की दोनों पालियों में कुल 19,638 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होकर अपने विषय का इम्तिहान दिया। 5,660 छात्र एवं 13,978 छात्राएं शामिल हुए। वहीं परीक्षा में कुल 918 परीक्ष...