मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी जयंती के पावन अवसर पर नगर के सोनवर्षा स्थित दुर्गा देवी मंदिर से श्री राम सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। माता के भजन पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए आराधना की। वहीं पुरुष श्रद्धालु घंटा, शंख एवं अन्य वाद्ययंत्र बजाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में कई झांकिया सजाई गई थी। इनमें भगवान गणेश, भैरव बाबा, अष्टभुजा और मां काली की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं विशाल रथ पर मां विंध्यवासिनी विराजमान रहीं। सोनवर्षा से प्रारंभ होकर पेहटी का चौराहा, गिरधर का चौराहा, खजांची का चौराहा, घंटाघर, बसनहीं बाजार, धुंधी कटरा, गुड़हट्टी बाजार होते हुए तुलसी चौक से पुनः दुर्गा देवी मंदिर पहुंच कर मां की आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।समिति के अध्यक्ष मयंक ...