Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी जन्मोत्सव पर विशेष झांकियों संग निकाली जाएगी शोभायात्रा
मिर्जापुर, अगस्त 18 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के पैरियाटोला स्थित एक होटल में श्रीराम सेवा समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मां विंध्यवासिनी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में 30 अगस्त रविवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन भव्य शोभायात्रा निकालने की जानकारी दी गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष इस ऐतिहासिक आयोजन का 11वां वर्ष है, जिसे लेकर समिति का विशेष तैयारियां है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने बताया कि मां विंध्यवासिनी के जन्मोत्सव पर मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। सर्वसम्मति से प्रवीण दुबे को संयोजक और बृजेश गुप्ता को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। एक सितंबर को माता की चौकी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.