मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर 38 गांव में सोमवार को मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के रामपुर 38 गांव निवासी 18 वर्षीय सोनू घर पर था। वह लगातार मोबाइल देख रहा था।मां ने मोबाइल रखकर घर के काम में हाथ बंटाने की बात कही, लेकिन युवक नहीं सुना। जिस पर मां ने बेटे को फटकार लगा दी। डांट से क्षुब्ध होकर युवक नाराज हो गया और भोजन नहीं किया। नाराज होकर घर से बाहर चला गया। उसी समय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोपहर में जब घर लौटा तो अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह उल्टी करने लगा। युवक की हालत खराब देख परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उपचा...