Mirzapur News: महिलाओं ने शराब कि दुकान हटाने को किया प्रदर्शन
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: चुनार हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बसारतपुर ग्राम सभा के चकमिल्की पूर्वा में शराब का ठेका बंद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को रात शाम आठ बजे सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की खबर पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी ने महिलाओं को शांत कराया। आक्रोशित महिलाओं का कहना था कि गांव में खुले शराब के ठेके की वजह से गांव के पढ़ने वाले युवा नशे के आदि हो रहे हैं। परिवार के मुखिया शराब पीकर घर में मारपीट कर रहे हैं और घर गृहस्थी का सामान तोड़ फोड़ रहे हैं। आरोप है कि ठेका पर 24 घंटे सेल्समैंन रहता है और दुकान का समय बंद होने के बाद रेट के बाद 15 रुपये अतिरिक्त दाम वसूल कर दिया जाता है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि जल्द शराब का ठेका नहीं हटाया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.