Mirzapur News: मवेशी से टकरा बाइक सवार घायल
मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के लालगंज-कलवारी मार्ग के पथरौर गांव के पास निराश्रित गौवंश से टकरा कर देवरी दुबार खास टउआ गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू मौर्य घायल हो गए। वे बाइक से दीपनगर की ओर जा रहे थे। तभी पथरौर के पास अचानक निराश्रित गौवंश बाइक के सामने आ गया। जिससे वे टकरा कर सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी पटेहरा में भर्ती कराया गया। डॉ. राजकुमार ने प्राथमिक उपचार कर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.