मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । नगर के बरौधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की रणनीति तैयार की गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर मंथन बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता करते हए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, मंडल स्तर पर कार्यसमिति के सत्यापन तथा सभी मंडलों में प्रवास योजना को प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना होगा। प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने प्रवास क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करें। यह भी पढ़ें- भाजपा की कामकाजी बैठक में मंडल समितियों के सत्यापन अभियान पर मंथनका...