मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के रैकरा गांव में धान की रोपाई करने आए श्रमिकों ने किसान पर मजदूरी न देने का आरोप लगाया है। मजदूरी मांगने पर किसान ने उन्हें धमकाते हुए वहां से भगा दिया।सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के एक गांव से श्रमिक रैकरा गांव निवासी किसान के यहां धान की रोपाई के लिए एक पखवाड़े पहले आए थे। धान की रोपाई करने के बाद जब काम पूरा हुआ तो श्रमिकों ने मजदूरी मांगी। जिस पर किसान भड़क उठा। मजदूरों को धमकी देते हुए भगा दिया। मजदूरी को लेकर कहासुनी बढ़ी तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। श्रमिक महिलाओं ने किसान पर छेड़खानी और अभद्र व्यवहार किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मजदूरों का आरोप हैकि थाने पर शिकायत करने पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी रवींद्र भूषण...