मिर्जापुर, अक्टूबर 14 -- Mirzapur News: मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। कछवां थाना क्षेत्र के मझवां गांव में सोमवार की रात मकान में घुसे चोरों ने नगदी समेत छह लाख रुपये के आभूषण पार कर दिया। मंगलवार की सुबह घर से लगभग एक किमी दूर धान के खेत में खाली बक्सा और कपड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

घर में घुसकर बक्सा ले गए चोर मझवां गांव निवासी मुन्ना सोनकर फल की दुकान चलाते हैं। बताया कि सोमवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। घर के बाहर वाले कमरे में उनकी बेटी चंचल और बेटा सोया था। रात लगभग एक बजे के बीच दो चोर घर में घुस गए। चोरों ने बक्सों के ऊपर रखा सामान हटाया और नगदी-गहनों से भरा बक्सा उठा ले गए। बक्सा उठाने के दौरान आहट होने पर चंचल की नींद खुल गई। उसने मां शीला सोनकर को जगाकर शोर मचाना शुरू किया। बाहर निकलीं शीला ने ...