मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव में बीती रात मकान की दीवार में चोरों ने सेंधमारी कर नगदी और लाखों रुपये के गहने पार कर दिया। सुबह पीड़िता को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना के विवरण क्षेत्र के मुड़पेली गांव निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी राधेश्याम गुप्ता का मकान है। देर शाम भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गईं। बताया कि गुरुवार की सुबह जब चार बजे उनकी नींद खुली तो घर के पीछे की दीवार में सेंध लगी थी। चोरों ने पहले कच्ची दीवार में सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन पत्थर आने के कारण दूसरी ओर ईंट की कच्ची दीवार में सेंध लगाकर घर में घुस गए। पीड़िता के अनुसार चोर घर में रखे बाक्स से आभूषण और 35 हजार रुपये चुरा ले गए। इसके अला...