मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार विधानसभा के बैकुंठपुर में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर विधायक अनुराग सिंह की शिकायत पर शुक्रवार को परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल अनिल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में विधायक भी मौजूद रहे। दरअसल, गुरुवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने परियोजना को पूर्ण बताया था, जिस पर विधायक ने आपत्ति जताते हुए कार्य अधूरा होने की बात कही थी। इसके बाद मौके पर निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान तालाब के किनारे पौधरोपण, साइनेज बोर्ड और भित्ति चित्र का कार्य अधूरा मिला। परियोजना प्रबंधक ने शेष कार्य जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह, सहायक परियोजना प्रबंधक सूरजीत ...