Mirzapur News: मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने कांवर मार्ग का निरीक्षण किया
मिर्जापुर, अगस्त 1 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। श्रावण मास के मद्देनजर शनिवार को विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश एवं उप पुलिस महानिरीक्षक पूनम ने लोक निर्माण विभाग,एनएचआई एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारियों संग कांवर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भरुहना चौराहे पर जीडी बिनानी पीजी कालेज के पास खुले गड्ढे को तत्काल ढंकने का निर्देश दिया। भरूहना से तहसील चौराहा होते हुए मुअरिया,भटवा की पोखरी,वासलीगंज से बरियाघाट तक भ्रमण करते हुए पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते की सफाई,घाट पर बैरीकेडिंग लगाने एवं बरियाघाट से शिवद्वार मंदिर तक कांवर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा के इंतजाम चुस्त रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: संवेदनशील स्थलों पर रखें विशेष निगरानी: डीएम यह भी पढ़ें- J...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.