मिर्जापुर, अक्टूबर 10 -- Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में भूमि संबंधी विवाद को लेकर विपक्षी ने युवक पर सरिया से हमला कर दिया। जख्मी युवक को परिजनों ने मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है। चील्ह थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अतुल दुबे व रत्नेश दुबे आपस में पट्टीदार हैं। दोनों के बीच जमीन संबंधी पुराना विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे 38 रत्नेश दुबे अपने घर पर थे। तभी विपक्षी अतुल दुबे वहां पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई। मामला बढ़ने पर विपक्षी ने गाली गलौज देते लोहे के सरिया से रत्नेश दुबे पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रुप स...